Ad Code

Ticker

6/recent/ticker-posts

Education Department Portal.(शिक्षा विभाग पोर्टल पर पंजीकृत कैसे करें.)

 




How to Registration on Education Department Portal.

शिक्षा विभाग पोर्टल पर पंजीकृत कैसे करें.

बिहार के अब तमाम  नियोजित शिक्षकों को पूरी तरह से  ऑन लाइन बने रहने का आदेश दिया गया है.जिस के आलोक में शिक्षकों को सब से पहले पंजीकरण (Registration) करना होगा.उसके बाद व्यक्तिगत विवरण (Personel Details) शैक्षिणक योग्यता  (Educational Qualification) फोटो और हस्ताक्षर (Upload Photo & Signature) शैक्षिणक योग्यता दस्तावेज़ आदि को अपलोड करना गोगा. जिसकी अंतिम तिथि फ़िलहाल 20 जुलाई 2021 हैl

आइये हम जाने कि  इन तमाम प्रकिर्या को आसानी के साथ  कैसे करेंगे.

सब से पहले हमें शिक्षा विभाग से इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना है. जो बिलकुल ही आसान है. शिक्षा विभाग के लिंक http://nicapp.bih.nic.in/Niyojit/Register.aspx पर किलिक करने के बाद एक पेज खुलेगा बस उसी पेज को डिमांड के अनुसार भरना है ,  जो इस प्रकार से है.

पहला स्टेप

  1. अपना नाम………………………
  2. पिता / पति का नाम , .........
  3. जिले का नाम…………………..
  4. प्रखंड का नाम ,…………………
  5. पंचायत का नाम ,……………..
  6. जन्म तिथि , ……………………
  7. नियुक्ति की तिथि ……………
  8. लिंग ………………………………
  9. स्कूल डाइस कोड ……………..
  10. ईमेल ……………………………..
  11. मोबाइल नंबर …………………
  12. आधार के अनुसार नाम ……
  13. आधार नंबर ……………………

यहाँ एक otp आएगा उसे अगले कॉलम में डालना है.

  1. इ पि ऍफ़  (UAN) नंबर ………………..
  2. यहाँ नया पास्वर्ड बना कर डालें. ……….
  3. बनाये गए पास्वर्ड को फिर डालें. ………
  4. यहाँ चार डिजिट वाला कैप्चा डालें ……….
  5. (रजिस्टर करें) पर किलिक करें,उस के बाद सक्सेज (Successful) पेज आयेगा जिसका मतलब है आप शिक्षा विभाग के पोर्टल पर रजिस्टर्ड हो गए. साथ ही आपके मोबाइल पर एक यूज़र आईडी एवं पासवर्ड आएगा जिसे अच्छी तरह से किसी डायरी पर लिख लें. जिसके माध्यम से हम अगले स्टेप का काम करेंगे और ये पासवर्ड हमेशा काम आएगा.  यह आप का पहला स्टेप पूरा हुआ.

दूसरा  स्टेप

स्टेप नंबर दो में अपना व्यक्तिगत विवरण(Personel Details) भरना है. दुसरे स्टेप में जाने के लिए अपने यूज़र आइडी एवं पासवर्ड का प्रयोग करेंगे. यूज़र आइडी एवं पासवर्ड डालने के बाद आप देखेंगे कि कुछ कॉलम भरा हुआ है जो कॉलम खाली हो उसे भरेंगे। इस स्टेप में--------------

  1. डाइस कोड…………………..
  2. स्कूल विवरण ……………
  3. नियुक्ति की तिथि……..
  4. नियुक्ति श्रेणी (जनरल,ओ बी सी आदि)
  5. नियुक्ति ग्रेड  (एक से पांच /छे से आठ)
  6. नियोजित इकाई का नाम (पंचायत /प्रखंड आदि)
  7. नोयोजित जिला………………….
  8. नियुक्ति प्रखंड ………………….
  9. नियुक्ति पंचायत……………….
  10. विकलांग (जो हो)……………
  11. मेधा क्रमांक (कोई ज़रूरी नहीं.),…………
  12. 20 % का वेटेज (अनुभव के रूप में) अगर लाभ मिला हो.

इतना कुछ भरने के बाद सेव बटन पर किलिक करेंगे.

यहाँ आपका दूसरा स्टेप भी पूरा हो गया.

तीसर स्टेप

स्टेप नंबर तीन में शैक्षिणक योग्यता(Educational Qualification) के कॉलम को भरना है मैट्रिक ,इन्टर, बी ए, डी एल एड ,टी इ टी,  आदि के कॉलम को ध्यान पूर्वक भर देना है.

चौथा एवं पांचवा स्टेप

चौथे एवं पाँचवे स्टेप में अपना फोटो अवं हस्ताक्षर के इलावा सारे Educational Certificate एवं मांगे गए दस्तावेज़ों को अपलोड करना है.

छठा एवं अंतिम स्टेप

छठे एवं अंतिम स्टेप में अपने आवेदन को बिलकुल अंतिम रूप देना है. और अच्छी तरह से चेक कर लेने के बाद सब्मिट (submit) बटन पर किलिक करके आवेदन को पूरा करना है.(Successful) हो जाने के बाद  प्रिंट करके एक कॉपी अपने पास रखना है. अब आप बिलकुल बेफिक्र हो जाएँ आप के तमाम डिटेल(detail)शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अपलोड  हो चुके हैं.

. धन्यवाद,

http://nicapp.bih.nic.in/Niyojit/Register.aspx 

इस लिंक को कॉपी करके क्रोम ब्राउज में पेस्ट करदे साइट खुल जाएगा,




Post a Comment

0 Comments